Infosys दफ्तर में कर्मचारी की घिनौनी करतूत, महिला ने की शिकायत तो उड़ गए सबके होश

Infosys दफ्तर में कर्मचारी की घिनौनी करतूत, महिला ने की शिकायत तो उड़ गए सबके होश 

कर्नाटक की राजधानी और आईटी हब बेंगलुरु से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहाँ की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी इंफोसिस के दफ्तर में एक सीनियर एसोसिएट को अपनी महिला सहकर्मी का शौचालय में छिपकर वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान नागेश स्वप्निल माली के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना सोमवार की है, जब एक महिला कर्मचारी ऑफिस के वॉशरूम का इस्तेमाल कर रही थी। प्राथमिकी के अनुसार, महिला को बगल के शौचालय से कुछ संदिग्ध गतिविधि महसूस हुई। जब उसने ऊपर झाँककर देखा तो उसके होश उड़ गए। आरोपी नागेश अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। यह देखते ही महिला ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर आस-पास मौजूद अन्य कर्मचारी मौके पर इकट्ठा हो गए और आरोपी नागेश को पकड़ लिया। कर्मचारियों ने जब उसका मोबाइल फोन चेक किया तो उसमें महिला का वीडियो मिला, जिसे बाद में कंपनी के एचआर विभाग ने महिला कर्मचारी की मौजूदगी में डिलीट कर दिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह कोई पहली घटना नहीं हो सकती। इस बात की गहनता से जांच की जा रही है कि क्या नागेश ने पहले भी अन्य महिला कर्मचारियों के साथ इस तरह की घिनौनी हरकत की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। हमारी कोशिश डिलीट किए गए डेटा को फिर से प्राप्त करने की है ताकि यह पता चल सके कि क्या उसने पहले भी इस तरह के वीडियो बनाए हैं।” इस घटना ने बेंगलुरु के कॉर्पोरेट जगत में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड