पड़ेगी भयंकर ठंड, 14 राज्यों में बारिश, 3 राज्यों में बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी

मौसम के इस बदलाव से सर्दी में और इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने देश के 9 राज्यों में घने कोहरे और 3 राज्यों में बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, 14 राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। 



मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में अगले दो-तीन दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, दिन के समय अभी भी तीखी धूप के कारण लोग परेशान हैं।

राजधानी दिल्ली में 25 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा, सुबह और शाम के समय कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। आने वाले दिनों में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत दिल्ली-एनसीआर के अन्य इलाकों में भी ठंड बढ़ने की संभावना है।

आईएमडी ने 8 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जिनमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली-एनसीआर शामिल हैं। उत्तरी भारत के अलावा, मध्य भारत के राज्यों जैसे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी ठंड लगातार बढ़ रही है, और कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर चुका है।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में रोहतांग पास और अटल टनल के पास रविवार को बर्फबारी हुई। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के कूपवाड़ा, गुलमर्ग, बांदीपोरा और लद्दाख के लेह में भी बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को भी इन इलाकों में बर्फ गिरने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में तेज़ हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है। आईएमडी ने नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में तेज़ बारिश की भविष्यवाणी की है, जिनमें असम, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग