डंके की चोट पर कहता हूं - पीओके भारत का है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे : अमित शाह

 डंके की चोट पर कहता हूं - पीओके भारत का है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे : अमित शाह

अगर आप दीया लेकर भी ढूंढोगे, तो भी अनुराग ठाकुर जैसा सांसद नहीं मिलेगा


राहुल बाबा और उनकी बहन शिमला में छुट्टियां मनाने तो आते हैं, लेकिन ये रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए

इंडी गठबंधन वालों के पास प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी ही नहीं है

ऊना, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हमीरपुर ससदिय क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा 5 चरण का मतदान पूरा हो चुका है, आज छठे चरण का मतदान चल रहा है। 5 चरण में ही मोदी जी 310 पार कर गए हैं, अब छठे और सातवें में 400 पार कराकर मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। 400 पार की जिम्मेदारी सातवें चरण वालों पर है।

उन्होंने कहा की हमारा तो 400 पार हो रहा है, लेकिन राहुल बाबा फिर एक बार 40 के नीचे सिमट रहे हैं। हमारे विधानसभा उप-चुनाव के उम्मीदवारों को भी जीता दीजिए यहां भी भाजपा की सरकार बनेगी।

अगर आप दीया लेकर भी ढूंढोगे, तो भी अनुराग ठाकुर जैसा सांसद नहीं मिलेगा। इन्होंने न केवल अपने क्षेत्र की चिंता की, बल्कि भाजपा और भाजपा की विचारधारा के साथ देश भर के युवाओं को लामबंद करने का काम किया है। 

शाह ने कहा की कांग्रेस के नेता हमे डरते हैं की पीओके की बात मत करिए, पाकिस्तान के पास एटम बम है। मैं आज देवभूमि से कहता हूं - राहुल बाबा हम भाजपा वाले हैं, एटम बम से नहीं डरते, मैं डंके की चोट पर कहता हूं - पीओके भारत का है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे। राहुल बाबा और उनकी बहन शिमला में छुट्टियां मनाने तो आते हैं, लेकिन ये रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए। ये इसलिए नहीं गए, क्योंकि ये अपने वोटबैंक से डरते हैं।

उन्होंने कहा की इंडी गठबंधन वालों के पास प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी ही नहीं है। एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि आपका प्रधानमंत्री कौन बनेगा? तो उन्होंने जवाब दिया कि बारी-बारी से 1-1 साल एक-एक व्यक्ति बनेगा। राहुल बाबा ये परचून की दुकान नहीं है, 140 करोड़ लोगों का देश है। इस चुनाव में एक ओर हर 6 महीने में छुट्टी मनाने वाले राहुल बाबा हैं और दूसरी ओर 23 साल से दीपावली की भी छुट्टी लिए बगैर सेना के जवानों के साथ सरहद पर मिठाई खाने वाले नरेन्द्र मोदी जी हैं।

केंद्र मंत्री अमित शाह ने सांसद अनुराग ठाकुर की जम कर तारीफ की साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल प्रदेश को दी गई सभी केंद्र परियोजनाएं भी गिनाई जो 10000 करोड़ से अधिक है। उन्होंने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर निशाना सजाते हुए कहा कि वर्तमा कांग्रेस सरकार झूठी और निक्कामी है। पहली कैबिनेट में एक लाख नौरिक देने का वादा, महिलाओं को 1500 रु, गोबर खरीद जैसी कोई भी गारंटी कांग्रेस पार्टी ने पूरी नहीं की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से