Jawali में ठेकेदार द्वारा मिट्टी पर डाली गई कोलतार,विभागीय कार्यप्रणाली पर लगे सवालिया निशान

 Jawali  में ठेकेदार द्वारा मिट्टी पर डाली गई कोलतार,विभागीय कार्यप्रणाली पर लगे सवालिया निशान


जवाली: उपमंडल जवाली के अधीन राजा का तालाब-लब-कैहरियां मार्ग पर लोक निर्माण विभाग जवाली के कार्यालय के बाहर कोलतार डालने का कार्य सवालों में घिर गया है। ठेकेदार द्वारा मिट्टी पर ही कोलतार डाल दी गई जिससे कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लग जाता है। उक्त मार्ग का यह हिस्सा पिछले करीबन छह माह से काफी खस्ताहालत था जिस पर गड्ढे ही गड्ढे पड़ चुके थे तथा इसको दुरुस्त नहीं किया जा रहा था। अब ठेकेदार ने इस पर कोलतार डालने का कार्य शुरू किया तो वाहन चालकों ने राहत की सांस ली लेकिन बिना साफ-सफाई किए मिट्टी पर ही कोलतार डाल देने से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गए। इस कार्य को लेकर लोगों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर रोष जताया। बुद्धिजीवियों ने कहा कि इस कार्य की देखरेख के लिए कोई भी विभागीय कर्मी नहीं दिखा। बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खु, लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह, कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार से मांग की है कि इसकी जांच करवाई जाए। 

इस बारे में लोक निर्माण विभाग जवाली के अधिशाषी अभियंता रवि भूषण ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड