राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग किन्नौर द्वारा आयोजित की गई नारा लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता

 राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग किन्नौर द्वारा आयोजित की गई नारा लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता


राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर किन्नौर जिला के कल्पा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर डॉक्टर अनुभव नेगी तथा स्वास्थ शिक्षक सुभाष चंदर ने डेंगू बीमारी किस तरह फैलती है व इसके बचाव बारे उपस्थित विद्यार्थियों व अन्य लोगों को विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की।

इस दौरान विद्यालय के छात्रों के बीच नारा लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नारा लेखन प्रतियोगिता में आठवी कक्षा की प्रियंका ने प्रथम, सातवीं कक्षा के लव भूषण ने द्वितीय व अनिमेष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की सलूणी ने प्रथम, अनुज ने द्वितीय तथा तनीशा पे तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में विजय रहे विद्यार्थियों को मुख्यातिथि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा के मुख्याध्यापक कमला नंद ने पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर व्यवहार परिर्वतन संचार समन्वयक रमेश चंद, शारदा देवी, श्याम कुमार, छेरिंग ज्ञालछन, और सीमा नेगी सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थिति थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में