उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में मिशन लाइफ के तहत स्वच्छता अभियान आयोजित

 उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में मिशन लाइफ के तहत स्वच्छता अभियान आयोजित

ग्राम पंचायत पुखरी के छन्नी गांव में चलाया गया स्वच्छता अभियान 

मौसम चक्र में आ रहे प्रतिकूल बदलाव पर्यावरणीय प्रबंधन की दृष्टि से गंभीर 

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सहयोग का किया आह्वान

ग्राम पंचायत पुखरी में उपायुक्त ने क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ 

सेवानिवृत्त निरीक्षक प्रेम सिंह होंगे चंबा विकासखंड के स्वच्छता आइकन  

चंबा : जितेन्द्र खन्ना /


उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने को लेकर जारी मिशन लाइफ के तहत विकासखंड चंबा की ग्राम पंचायत पुखरी के छन्नी गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। 

इस दौरान पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, महिला मंडल, युवक मंडल, स्वयं सहायता समूह , गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छन्नी गांव के संपूर्ण क्षेत्र की साफ-सफाई कर अपशिष्ट पदार्थों को इकट्ठा किया ।

लोगों से संवाद करते हुए अपूर्व देवगन ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में मौसम चक्र में आ रहे प्रतिकूल बदलाव के चलते असमय भारी वर्षा, बादल फटने की घटनाएं, कम बर्फबारी और वर्षा पर्यावरण प्रबंधन की दृष्टि से गंभीर चिंता का विषय है । 

उपायुक्त ने लोगों से बहुमूल्य वन संपदा को आग से बचाने, पौधारोपण करने, प्रतिबंधित प्लास्टिक पदार्थों का उपयोग ना करने व अपने आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता का आह्वान भी किया है । 

उन्होंने बताया कि मिशन लाइफ के तहत ज़िला में 15 मई से 5 जून ( अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस) तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं । मिशन लाइफ के तहत आयोजित की जा रही गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षित रखना है। 

आयोजित की जाने वाली सभी गतिविधियों में

सामूहिक गतिशीलता (मास मोबिलाइजेशन) को मिशन लाइफ का हिस्सा बनाया गया है।

उपायुक्त ने पर्यावरण संरक्षण में सामूहिक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर देते हुए सभी लोगों के सहयोग देने की अपील की। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त निरीक्षक प्रेम सिंह को क्षेत्र में स्वच्छता गतिविधियों के प्रति जनसाधारण में जागरूकता लाने में दिए जा रहे विशेष योगदान के दृष्टिगत उन्हें चंबा विकासखंड का स्वच्छता आइकन घोषित किया । 

उपायुक्त ने इस दौरान ग्राम पंचायत पुखरी में इमर्जिंग क्रिकेट क्लब पुखरी के सौजन्य से आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया। 

खिलाड़ियों के साथ संवाद करते हुए उपायुक्त ने कहा कि युवा वर्ग को खेलकूद से संबंधित बहु आयामी गतिविधियों में हिस्सा अवश्य लेना चाहिए । 

मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश देने के लिए इस दौरान पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, महिला मंडल, युवक मंडल, स्वयं सहायता समूह , गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने एक जागरूकता रैली का आयोजन भी किया। 

इस अवसर पर परियोजना n अधिकारी ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण विनोद कुमार, खंड विकास अधिकारी चंबा रणविजय कुमार, नायब तहसीलदार पुखरी भूपेंद्र कश्यप, ज़िला नाजर प्रवीण मेहता, पीएस जोगिंदर कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे । 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम