चम्बा की छात्रा स्वाति ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में स्कूल का नाम चमकाया

चम्बा की छात्रा स्वाति ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में स्कूल का नाम चमकाया

चंबा: जितेन्द्र खन्ना / हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए गए दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  चम्बा की छात्रा स्वाति ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में स्कूल का नाम चमकाया है। स्वाति ने 700 में से 681 अंक हासिल किए हैं। शुक्रवार को स्कूल परिसर में आयोजित सादे समारोह में स्वाति को प्रधानाचार्य विकास महाजन ने सम्मानित किया। उन्होंने स्वाति को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देने के साथ- साथ उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। विकास ने कहा कि स्वाति एक साधारण परिवार से सबंध रखती है। स्वाति के पिता दिहाड़ीदार हैं और माता गृहिणी हैं। स्वाति ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी हिम्मत दिखाते हुए कठिन परिश्रम किया और मेहनत के दम पर यह सफलता पाई है। बहरहाल, स्वाति की इस सफलता की खबर फैलते ही उसे व उसके अभिभावकों को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद