बागवानी एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जायेंगे हर संभव प्रयास: शिक्षा मंत्री

 बागवानी एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जायेंगे हर संभव प्रयास: शिक्षा मंत्री

पूर्व की सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास में की गई थी अनदेखी: रोहित ठाकुर

बदशाल गांव में आयोजित दुर्गा माता मंदिर के प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिरकत की

शिमला


शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल कोटखाई के अंतर्गत धराडा पंचायत के बदशाल गांव में दुर्गा माता मंदिर के प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं का स्थल है इसकी पहचान देवी देवताओं से ही जुड़ी है। आज माता के मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम में आने का सौभाग्य प्राप्त प्राप्त हुआ है। उन्होंने माता से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास में अनदेखी की गई थी, जिसे अब आगामी 5 वर्षों के भीतर पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता सर्वांगीण विकास है। इस वर्ष के बजट में कही गई बातें हम सब को जल्द ही धरातल पर देखने को मिलेंगी। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी में बागवानी एवं पर्यटन का महत्वपूर्ण योगदान है जिसको बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जायेगा ताकि क्षेत्र की आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगो से प्राप्त समस्याओं एवं मांगों के लिए निश्चित रूप से बजट का प्रावधान कर पूर्ण की जाएंगी।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान धराड़ा सीता, उप प्रधान सतीश ठाकुर, उप मंडलाधिकारी रोहड़ू सन्नी शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य विजय सिंह राठौर, विभिन्न विभागीय अधिकारीगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में रिवालसर स्कूल का दबदबा, सब-जूनियर वर्ग में दोनों खिताबों पर कब्जा

फतेहपुर की जनसमस्याओं को लेकर जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में निकली रोष रैली, 300 लोगों ने बुलंद की आवाज