विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना द्वारा चिंतपूर्णी में चलाया विशेष सफाई अभियान

 विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना द्वारा चिंतपूर्णी में चलाया विशेष सफाई अभियान


ऊना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार जिला के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। विशेष अभियान के तहत चलाए जा रहे इन कार्यक्रमों में विभिन्न स्थानों पर जाकर न केवल विशेष सफाई अभियान को अमलीजामा पहनाया जा रहा है बल्कि स्वच्छता के महत्व बारे लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अलावा पंचायती राज संस्थाओं तथा स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के सहयोग से आयोजित इन कार्यक्रमों में क्षेत्रवासी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस मुहिम के तहत शुक्रवार को जिला ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटक स्थल चिंतपूर्णी में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर व सीमावर्ती क्षेत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधियों व निवासियों के अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों तथा चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनीता शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व गगरेट उपमंडल के बने दी हट्टी नामक स्थल पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा ल्यूमिनस कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से एक विस्तृत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर उपस्थित लोगों को साफ सफाई के अलावा स्वच्छता के महत्व बारे महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। 

अनीता शर्मा ने बताया कि प्रत्येक क्षेत्र के लोगों में इस अभियान का सकारात्मक नतीजा देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में जिला के अन्य क्षेत्रों में भी विशेष स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रमो को जारी रखा जाएगा ताकि लोगों में स्वच्छता के प्रति रुचि तथा ज्ञान निरंतर बढ़ता रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग