रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में समाज के हर वर्ग को बढ़-चढ़कर लेना चाहिए भाग - डॉ शांडिल

 रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में समाज के हर वर्ग को बढ़-चढ़कर लेना चाहिए भाग - डॉ शांडिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने राज्य परिवहन विभाग द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

शिमला 


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉक्टर धनीराम शांडिल ने आज यहां रिज मैदान पर राज्य परिवहन विभाग द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा की रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में समाज के हर वर्ग को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और लोगों को दुर्घटना के शिकार व्यक्ति का जीवन बचाने के लिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने दुर्घटना पीड़ित व्यक्ति की मदद करने वालों को पुलिस कार्रवाई से प्रताड़ित होने से बचाव के निर्देश पारित किए हैं इसलिए लोगों को इस दिशा में जागरूक करने की ज़रूरत है जिसके लिए उन्होंने परिवहन विभाग को कार्य करने के दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर धनीराम शांडिल ने सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री का निरीक्षण भी किया।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश पुलिस ब्रास बैंड के सदस्यों ने अपनी धुनों से लोगों का मनोरंजन किया।

इस अवसर पर नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, प्रधान सचिव परिवहन विभाग आर डी नजीम, निदेशक परिवहन विभाग अनुपम कश्यप, विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में