गंगथ क्यालू बाबा के दंगल में एक ट्रैक्टर,एक अल्टो कार, 6-11 मोटर साइकिल इत्यादि कई इनाम पहलवानों को

 गंगथ क्यालू बाबा के दंगल में एक ट्रैक्टर,एक अल्टो कार, 6-11 मोटर साइकिल इत्यादि कई इनाम पहलवानों को 

भरमाड़ : राजेश कतनौरिया /


उपतहसील गंगथ में विराजमान सिद्ध पीठ श्री बाबा क्यालू महाराज का विशाल महादंगल का आयोजन 3 जून 2023 से 6 जून 2023 हो रहा है!जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चली हुई है! विशाल दंगल उत्तर भारत का एक महशूर विशाल दंगल है जो सदियों से होता आ रहा है! इस दंगल में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा के साथ विदेशी पहलवान भी जौहर दिखाने पहुंचते हैं! इस विशाल दंगल में कुल ईनाम एक ट्रैक्टर,एक अल्टो कार, 6-11 मोटर साइकिल, 151 बल्टोहिया ,700 गागरे, 2 एल ए डी, 2 साईकिल एवं लाखों के नगद पुरस्कार दिए जाएंगे । श्री बाबा क्यालू महाराज की लोगों में इतनी आस्था है कि जो लोग इस दरबार में मन्नतें मांगते हैं जब उनके मन्नतें पूरी हो जाती है तो वह दरबार में आकर उसकी अदायगी बर्तन व नगद राशी चढ़ाकर करते हैं! 

श्री बाबा क्यालू महाराज दंगल कमेटी प्रधान राजेश भल्ला ने कहा कि यह दंगल 3 जून से शुरू हो रहा है और 6 जून तक चलेगा ।इस दंगल में 3 जून को हिमाचली पहलवानों के लिए है! जिसमें उनका आधार कार्ड चैक होगा, 4 जून को लड़कियों का विशाल दंगल होगा ,5 जून को पुरुषों का खुला दंगल ,6 जून को जो दंगल होगा उसमें पहली झण्डी ट्रैक्टर,दूसरी बुलेट,तीसरी बुलेट के मुकाबले रहेंगे ।इस दंगल में भारत के कोने-कोने से पहलवान आएंगे । दंगल उन नामी पहलवानों को भी बुलाया जाएगा जिन्होंने देश के लिए मेडल जीते हैं!

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद