विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी

 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी

चंबा : जितेन्द्र खन्ना /


विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वे 29 मई को जनजातीय भवन सिहुंता में जिला स्तरीय प्राइमरी टीचर फेडरेशन की बैठक के मुख्य अतिथि होंगे। 3 जून को विधानसभा अध्यक्ष सुबह 12:30 बजे चंबा में राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। दोपहर 3:00 बचत भवन चंबा में अंतरराष्ट्रीय मिंजर महोत्सव 2023 समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

उन्होंने बताया कि 4 जुन को सुबह 10:00 बजे दरबार हॉल चंबा में हिमालयन गोट टैलेंट हिमाचल टीवी रियलिटी शो में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे जबकि दोपहर 12: 30 बजे त्रीमथ में जल शक्ति उपमंडल चुवाड़ी की आधारशिला रखेंगे। 5 जुन सुबह 11:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि 6 जून को सुबह 11:00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डडरियारा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे जबकि शाम 4:00 बजे गरनोटा छिंज मेला के मुख्य अतिथि होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष 7 जून को मन्हुता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मन्हुता के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे जबकि 8 जून को मौरथू में निजी समारोह में शामिल होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष 9 जून को शिमला के लिए रवाना होंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में