मिशन लाइफ के तहत लूणा बस स्टॉप व मैहला में कार्यक्रम आयोजित

 मिशन लाइफ के तहत लूणा बस स्टॉप व मैहला में कार्यक्रम आयोजित

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

चंबा : जितेन्द्र खन्ना /


जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने बताया कि मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने को लेकर लोगों में जानकारी और जागरूकता के लिए आज लूणा बस स्टॉप और मैहला में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उन्होंने बताया कि कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने लोगों को अपने आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखने का संदेश दिया ।

उन्होंने लोगों को बताया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हम सभी को सामूहिक भागीदारी निभानी होगी।

कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को प्राकृतिक जल स्त्रोतों, घर में रखी गई पानी की टंकियों को समय समय पर साफ करने और प्लास्टिक कूड़े को एक जगह एकत्रित कर उचित स्थान पर पहुंचाने का भी आग्रह किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में