मिशन लाइफ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित-जिला भाषा अधिकारी

 मिशन लाइफ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित-जिला भाषा अधिकारी

चंबा : जितेन्द्र खन्ना /


जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने बताया कि मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने को लेकर लोगों में जानकारी और जागरूकता के लिए विभिन्न स्थानों पर नुक्कड नाटक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके तहत विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन 22 मई से 5 जून तक जिला चंबा के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसी कड़ी के तहत आज

रंग दर्शन चंबा, के कलाकारों द्वारा चंबा बस स्टैंड तथा चौगान नंबर 05 में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया ।

जिला भाषा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 मई को नकरोड व भंजराड़ू बस स्टैंड, 29 मई को भरमौर व होली बस स्टैंड, 30 मई को गरोला व मैहला, 2 जून को चुवाड़ी व सिहुंता बस स्टैंड जबकि 3 जून को डलहौजी व सलूणी बस स्टैंड में सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मिशन लाइफ के तहत जिला में 15 मई से 5 जून तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं । मिशन लाइफ के तहत आयोजित की जा रही गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षित करना है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में