नरसिंह चौक से जौणाजी दोराहा तक शूलिनी माता मंदिर मार्ग 02 जून तक वाहनों के लिए बंद

 नरसिंह चौक से जौणाजी दोराहा तक शूलिनी माता मंदिर मार्ग 02 जून तक वाहनों के लिए बंद


ज़िला दण्डाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा ने सोलन के नरसिंह चौक से जौणाजी दोराहा तक शूलिनी माता मंदिर मार्ग को 02 जून, 2023 तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं।

इन आदेशों के अनुसार शूलिनी माता मंदिर मार्ग पर गेट निर्माण के दृष्टिगत वाहनों की आवाजाही बंद करने का निर्णय लिया गया है। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए प्रयुक्त वाहन, अग्निश्मन सेवा वाहन, रोगी वाहन, रोगी को लाने ले जाने के लिए प्रयुक्त किए जा रहे वाहन, नगर निगम वाहन तथा आवश्यक सेवाओं के लिए प्रयोग किए जा रहे वाहन इन आदेशों के दायरे से बाहर रहेंगे।

इन आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि 02 जून, 2023 तक इन मार्ग को बंद रखने के दृष्टिगत आमजन को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।  

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन