यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 28 मई को, जिला मुख्यालय मंडी में चार परीक्षा केन्द्र स्थापित

 यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 28 मई को, जिला मुख्यालय मंडी में चार परीक्षा केन्द्र स्थापित

मंडी में 576 परीक्षार्थीं देंगे यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा-निवेदिता नेगी


मंडी  संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय मंडी में चार परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं। 28 मई को होने जा रही इस परीक्षा में जिला मुख्यालय मंडी में स्थापित परीक्षा केन्द्रों में कुल 576 परीक्षार्थी भाग लेेने जा रहे है। अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने बताया कि परीक्षा के लिए चार केन्द्र वल्लभ कॉलेज बस स्टैंड के समीप दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहले सत्र में यह परीक्षा सुबह 9ः30 से 11ः30 बजे तक व दूसरे सत्र में अपराह्न 2ः30 बजे से 4ः30 बजे तक होगी। इसके लिए वल्लभ कॉलेज में परीक्षा उप केन्द्र-ए(001)व परीक्षा उप केन्द्र-बी (002) तथा आईटीआई मंडी (ब्लॉक-बी) में परीक्षा उप केन्द्र (003) व आईटीआई मंडी (ब्लॉक-ए) मे परीक्षा उपकेन्द्र (004) स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे सभी परीक्षार्थियों से आग्रह किया है कि वह निर्धारित समय पर अपने-अपने परीक्षा स्थलों पर पहुंचना सुनिश्चित करें क्योंकि परीक्षा शुरू होेने के ठीक 10 मिनट पहले परीक्षा केन्द्रों के गेट का बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा गेट के अंदर आने की अनुमति नहीं होगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में