विशेष सफाई अभियान के तहत किन्नौर जिला के निचार विकास खंड में किया गया साफ-सफाई व रख-रखाव का कार्य

 विशेष सफाई अभियान के तहत किन्नौर जिला के निचार विकास खंड में किया गया साफ-सफाई व रख-रखाव का कार्य


जिला किन्नौर में पर्यावरण सरंक्षण व स्वच्छता के दृष्टिगत लाइफ-स्टाईल फाॅर एनवाॅयरनमेंट कार्यक्रम (मिशन लाइफ) 15 मई से 05 जून 2023 तक चलाया जा रहा है।

मिशन लाईफ के अंतर्गत जिला किन्नौर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज जिला के निचार विकास खण्ड के सार्वजनिक स्थानों व आस-पास के लगते क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत चोरा, ग्राम पंचायत छोटा-कम्बा व ग्राम पंचायत पानवी में पंचायत पदाधिकारियों सहित स्वयं सहायता समूह, युवक मंडल, महिला मंडल के सदस्यों द्वारा साफ-सफाई के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा प्राकृतिक जल संसाधनों की साफ सफाई का भी आयोजन किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में रिवालसर स्कूल का दबदबा, सब-जूनियर वर्ग में दोनों खिताबों पर कब्जा

फतेहपुर की जनसमस्याओं को लेकर जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में निकली रोष रैली, 300 लोगों ने बुलंद की आवाज