सीएम ने फतेहपुर में 40 करोड की उठाऊ पेयजल योजना को किया जनता को समर्पित'

 सीएम ने फतेहपुर में 40 करोड की उठाऊ पेयजल योजना को किया जनता को समर्पित'

 तो बही पीडब्ल्यूडी विभाग के 2.93 करोड़ की लागत से बने सकरी पुल का किया उद्धघाटन। पांच पंचायतों के तीन दर्जन गांवो को होगा फायदा ।

 पौंग झील को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित :- सीएम

 फतेहपर :   बलजीत ठाकुर /


भारी बारिश के खलल के बाबजूद सीएम अपने फतेहपुर प्रवास पर बुधवार पहुंचे।सुबह बारिश के कारण कार्यक्रम में थोडा फेरबदल किया गया।सुबह करीब 11 बजे सीएम का फतेहपुर पहुंचने का कार्यक्रम था।किंतु पूरा दिन मूसलाधार बारिश के कारण सीएम करीब तीन बजे फतेहपुर पहुंचे।फतेहपुर पहुंचने पर सीएम का जगह-जगह ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया गया।सीएम ने सबसे पहले रैहन के सकरी पुल का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।

इसके पश्चात रैहन से फतेहपुर तक रोड शो से पहुंचकर हाडा चौंक पर स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया की प्रतिमा को पुष्प अर्पित किये।

इसके पश्चात.फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को सीएम ने अपने फतेहपुर प्रवास के दौरान करीब 40 करोड की उठाऊ पेयजल योजना को जनता को समर्पित किया।

 इस पेयजल योजना से हर घर नल से जल का प्रावधान के तहत करीब 37 पंचायतों के 70000 लोगों को पानी मिलेगा। इस योजना से खोड़,कोहलरी,कुडल, कसियाल, फतेहपुर, सुनहरा ,भाटिया ,धमेटा ,समकड, बाड़ी, मनोह सिहाल, हाडा ,लोहारा ,पोलियां, खटियाड,बरोट, हौरी देवी, हटली,समलेट, गोलवां, बतराहण, सकरी , जगनोली की जनता को पानी मिलेगा।

वहीं इसके पश्चात सीएम ने फतेहपुर में जनसभा को संबोधित किया।

वहीं उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने नशा माफिया, खनन माफिया, बेरोजगारी व भ्र्ष्टाचार खात्मे से अपनी लड़ाई शुरू की है तथा लगातार अपनी इस लड़ाई में जीत की तरफ अग्रसर है। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खु ने फतेहपुर के रैहन मे उद्धघाटन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार व्यवस्था परिवर्तन करने आई है तथा व्यवस्था परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हक की लड़ाई हर मंच पर लड़ी जाएगी तथा हिमाचल प्रदेश को हक दिलवाया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खु ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सुधार लाने की तरफ प्रदेश सरकार अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पौंग झील को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा तथा पौंग झील में मोटरवोट, शिकारा चलाए जाएंगे तथा पौंग झील किनारे पार्क बनाकर पर्यटकों को आकर्षित करने के भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने पौंग झील को 'पर्यटन की राजधानी' नाम दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता को 10 गारंटियां दी थीं जिनको भी जल्द ही पूरा किया जाएगा। इससे पहले फतेहपुर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खु को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर फतेहपुर के विधायक भवानी पठानिया, शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, जिलाधीश कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल, एसपी नूरपुर अशोक रत्न सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग