हाईवे पर कार का टायर फटने से दिगंबर जैन संत अरहंत सागर महाराज की हुई मौत

हाईवे पर कार का टायर फटने से दिगंबर जैन संत अरहंत सागर महाराज की हुई मौत


दिगंबर जैन संत अरहंत सागर महाराज चांदखेड़ी से दतिया के लिए रवाना हुए थे परन्तु राजस्थान के कोटा जिले में झालावाड़ बारां मेगा हाईवे पर कार का टायर फटने से उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उनकी मौत हो गई। उनके साथ उनके ड्राइवर भूरालाल और एक बुजुर्ग महिला भी जख्मी हुए हैं, जिन्हें स्पेल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र में फैली लोगों का हुजूम बपावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दौड़ पड़े। जैन तीर्थ चांदखेड़ी जैन मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोग भी बपावर पहुंचे। जैन संत अरहंत सागर के गुरु सुमित सागर जी महाराज ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव लेने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन को लिखित में देने के बाद शव को बिना पोस्टमार्टम के दे दिया गया। उसके बाद शव को लेकर दतिया जिले के सोनगिर के लिए रवाना हो गए।

बपावर थाने के एएसआई पुरुषोत्तम मीणा ने बताया कि बारां झालावाड़ मेगा हाईवे पर जोरदार धमाके की आवाज हुई। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। घटनास्थल पर एक कार खेत में पलटी हुई थी। प्राथमिक जांच में पता चला कि कार का टायर फटने से हादसा हुआ है। कार में सवार दिगंबर जैन संत अरहंत सागर महाराज 68 वर्षीय की मौके पर ही मौत हो गई। कार में ड्राइवर भूरालाल 27 व 60 वर्षीय उषा जैन घायल हो गईं। घायलों को नजदीक बपावर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद