आजीविका मेले का उपायुक्त अपूर्व देवगन ने किया समापन

 आजीविका मेले का उपायुक्त अपूर्व देवगन ने किया समापन

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खज्जियार में नाग मेले के साथ संयुक्त रूप से आयोजित हुआ मेला

42 स्वयं सहायता समूहों ने लिया हिस्सा 

4 लाख 56 हजार की राशि के उत्पाद हुए बिक्री  

चंबा : जितेन्द्र खन्ना /


उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खज्जियार में ग्रामीण विकास अभिकरण के सौजन्य से आयोजित किए जा रहे आजीविका मेले का विधिवत समापन किया । आजीविका मेले का आयोजन प्रसिद्ध खज्जी नाग मेले के साथ संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था । 

अपूर्व देवगन ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की आर्थिकी को सशक्त बनाने के लिए इस तरह के आयोजन जिला के विभिन्न स्थानों में किए जाएंगे । उन्होंने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी जारी किए । उन्होंने यह भी कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बेहतर मार्केटिंग व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की सुविधा भी प्रदान की गई है ।  

मेले में 42 स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की बिक्री को लेकर स्टाल स्थापित किए गए थे ।  

इस दौरान विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा कुल 4 लाख 56 हजार रुपयों की राशि के उत्पाद बिक्री किए गए । 

उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूह को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित भी किया। 

उपायुक्त ने इस दौरान आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर खज्जियार का निरीक्षण भी किया। 

इस अवसर पर परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण विनोद कुमार, परियोजना निदेशक एनआरएमएल महेश कुमार, स्थानीय पंचायत प्रधान देशराज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद