शिक्षा मंत्री ने चौपाल में 7 करोड़ से निर्मित ग्रामीण आजीविका केंद्र का किया लोकार्पण

 शिक्षा मंत्री ने चौपाल में 7 करोड़ से निर्मित ग्रामीण आजीविका केंद्र का किया लोकार्पण

ग्रामीण परिवेश में रहने वाले युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार प्रशिक्षण

शिमला 


शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज चौपाल में 7 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित ग्रामीण आजीविका केंद्र का लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण आजीविका केंद्र से यहां पर प्रशिक्षण प्राप्त कर स्थानीय युवा अपने उत्पाद तैयार कर स्वरोजगार हासिल करेंगे।

उन्होंने कहा कि भवन का निर्माण आधुनिक सुविधाओं से पूर्ण किया गया है जिससे ग्रामीण परिवेश में रहने वाले युवाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आईटीआई एवं खंड विकास अधिकारी कार्यालय को आजीविका भवन के साथ लिंक करने के भी निर्देश दिए ताकि भवन का सदुपयोग हो सके और युवाओं को प्रशिक्षण प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि भवन में छात्रों के लिए हॉस्टल सुविधा, प्रैक्टिकल क्लासरूम, कंप्यूटर प्रयोगशाला, पार्किंग आदि सुविधाएं मौजूद हैं।

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने भवन का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव रजनीश किमटा, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन मेहता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रमोहन ठाकुर, उपमंडल दंडाधिकारी चौपाल नारायण चौहान, महाप्रबंधक कौशल विकास निगम डॉ सुनील ठाकुर सहित विभागीय अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में