4 जून को होगा बाई साइकल रैली का आयोजन

 4 जून को होगा बाई साइकल रैली का आयोजन

10 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा ले सकते हैं भाग

चंबा : जितेन्द्र खन्ना /


जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 जून को लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट बाई साइकिल रैली का आयोजन मिलेनियम गेट चंबा से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय चंबा द्वारा इस बाई साईकिल रैली का आयोजन मिलेनियम गेट चंबा से शनि देव मंदिर मुगला तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 मई 2023 तक 10 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा रैली में भाग ले सकते हैं।

इच्छुक प्रतिभागी अपनी बाई साइकिल और हेलमेट साथ लेकर 4 जून को प्रातः 7:30 बजे मिलेनियम गेट चंबा पहुंचना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य साईकिल को पर्यावरण मित्र यातायात के माध्यम के रूप में प्रसारित करना है। रैली में रेसिंग साइकिल के साथ सामान्य साईकिल का भी प्रतिभागी उपयोग कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए उपाध्यक्ष बाई साइकिल एसोसिएशन चंबा अखिलेश के दूरभाष नंबर 88944-09446 और कार्यालय जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चंबा के दूरभाष नंबर 01899-224403 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत