35 लाख का पैकेज छोड़ की UPSC परीक्षा पास पुलिस अधिकारी अनूप सिंह के बेटे ने, परिवार में खुशी की लहर

35 लाख का पैकेज छोड़ की UPSC परीक्षा पास पुलिस अधिकारी अनूप सिंह के बेटे ने, परिवार में खुशी की लहर 


अभिजीत के पिता अनूप पुलिस अधिकारी हैं और वर्तमान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सुरक्षा में तैनात हैं. अभिजीत की मां सरिता ग्रहणी हैं, जिनका बेटे की सफलता के पीछे अहम योगदान रहा है. अनूप का कहना है कि अभिजीत हमेशा उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं. बेटे की उपलब्धि पर मां सरिता और दादी सावित्री ने गर्व जताते हुए कहा कि हम सब बहुत खुश हैं. पहले अटेंप्ट में सफलता नहीं मिली तो बेटे को मोटीवेट किया और हार नहीं मानने की प्रेरणा दी और दूसरी बार में सफलता मिल ही गई।

UPSC परीक्षा क्लीयर करने से पहले अभिजीत ने IIT बॉम्बे से बीटेक किया है. पढ़ाई करते हुए ही उन्हें नौकरी मिल गई थी. बैंगलोर में उन्हें सालाना 35 लाख का पैकेज मिला था. पर 2021 में उन्होंने कुछ अलग करने का मन बना लिया और नतीजा सबके सामने है।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 440 वां रैंक हासिल कर अपने पिता पुलिस अधिकारी अनूप सिंह का नाम रोशन कर दिया।

राजस्थान तक में छपी विशाल शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक IIT पास करने के बाद अभिजीत एक प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी कर रहे थे. कोविड के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भाषण में 'आपदा को अवसर में बदलो' की बात कही थी. इसके बाद ही 23 साल के अभिजीत ने कुछ अलग करने की ठान ली. इसके बाद उन्होंने UPSC को अपना लक्ष्य बनाया और इसमें सफलता हासिल की।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में