आपदा प्रबंधन को लेकर 8 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज-उपायुक्त अपूर्व देवगन

 आपदा प्रबंधन को लेकर 8 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज-उपायुक्त अपूर्व देवगन

भारी बाढ़ और भूस्खलन के आधार पर होंगे राहत एवं बचाव कार्य

वास्तविक आपदा के दौरान ऐसे पूर्वाभ्यास महत्वपूर्ण

सभी विभागों को निर्धारित एसओपी का पालन बनाना होगा सुनिश्चित

चंबा : जितेन्द्र खन्ना /


उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज राष्ट्रीय व राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ वर्चुअल रूप से आयोजित बैठक के पश्चात राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में ज़िला अधिकारियों के साथ एक मेगा मॉक एक्सरसाइज के आयोजन के संबंध में बैठक की । 

उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में 8 जून को राज्य स्तर पर एक मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जा रहा है । इसके तहत ज़िला चंबा में पांच विभिन्न स्थानों पर भारी बाढ़ और भूस्खलन को आधार मानकर मेगा मॉक एक्सरसाइज आयोजित होगी। 

उन्होंने बताया कि आपदा पूर्वाभ्यास में प्रभावी प्रबंध व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर 6 जून को टेबल टॉप एक्सरसाइज जबकि 7 जून को सभी आवश्यक प्रबंधों को समीक्षा के लिए बैठक का आयोजित होगी। इसी तरह 8 जून को एक मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा। इसमें ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ जुड़े सभी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं व विभिन्न सामाजिक संगठनों को शामिल किया जाएगा। 

उपायुक्त ने कहा कि चूंकि ऐसे पूर्वाभ्यास वास्तविक आपदा के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में सभी ज़िला अधिकारी उपलब्ध विभागीय संसाधनों और मानव संसाधन क्षमता का पूर्ण सदुपयोग सुनिश्चित बनाएं । 

उन्होंने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा निर्धारित एसओपी का पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी जारी किए।

उपायुक्त ने बताया कि मॉक एक्सरसाइज के दौरान केंद्रीय सैन्य बलों के विशेष पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे ।  

किए जाने वाले आवश्यक प्रबंध व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने यह निर्देश भी जारी किए कि इंसिडेंट कमांड पोस्ट और स्टेजिंग एरिया एक साथ न बनाया जाए । 

उन्होंने कहा कि इस दौरान पांच चिकित्सीय सहायता पोस्ट स्थापित की जाएंगी । मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपयुक्त मात्रा में चिकित्सकों सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाएं। 

उपायुक्त ने एसडीम चंबा एवं ज़िला राजस्व अधिकारी को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए । 

बैठक में विभिन्न अधिकारियों ने भी मॉक एक्सरसाइज से संबंधित अपने विचार और अनुभव साझा किए । 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा, ,वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार ,कमांडेंट होमगार्ड अरविंद चौधरी,ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे । 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में रिवालसर स्कूल का दबदबा, सब-जूनियर वर्ग में दोनों खिताबों पर कब्जा

फतेहपुर की जनसमस्याओं को लेकर जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में निकली रोष रैली, 300 लोगों ने बुलंद की आवाज