चुवाडी में लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों की दी जानकारी

 चुवाडी में लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों की दी जानकारी 

चंबा : जितेन्द्र खन्ना /


डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में स्थापित सेंटर फॉर एडवांसिंग टोबैको कंट्रोल (कैच) द्वारा खंड चोवाडी में तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थानों और तंबाकू मुक्त पंचायतें बनाने के उद्देश्य से आज भटियात के चिकित्सा खंड चुवाडी में बैठक आयोजित गई। 

बैठक में प्रॉजेक्ट को-ऑर्डिनेटर कैच साक्षी सपेहिया ने प्रोजेक्ट और उसके तहत की गई पहलुओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दी। उन्होंने तंबाकू के दुष्प्रभाव, कोटपा वर्गो, ई सिगरेट्स और डब्ल्यूएचओ एफएसटीसी 5.3 आर्टिकल के बारे में बताया। जिला समन्वयक कैच डॉ ऐश्वर्या ने तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थानों और जिला की पंचायतों को तम्बाकू मुक्त बनाने के उद्देश्य से विशेष प्रस्तुति दी और साथ ही ग्राम पंचायत को तम्बाकू मुक्त होने पर 5 लाख के ईनाम का बारे में भी जागरूक किया।

डॉ श्याम, खंड चिकित्सा अधिकारी ,चुवाडी ने बैठक में आए प्रतिभागियों को तंबाकू मुक्त चंबा बनाने के लिए प्रेरित किया ।

बैठक के दौरान कैच टीम ने प्रतिभागियों को तंबाकू मुक्त साइन बोर्ड भी बांटे ।

अंत मे शपथ ग्रहण समारोह से बैठक की समाप्ति हुई।

बैठक में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, पंचायत सदस्यों , स्वास्थ विभाग सहित कुल 55 प्रतिभागी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में