हिमाचल को बनाया जाएगा देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य- विक्रमादित्य सिंह

 हिमाचल को बनाया जाएगा देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य- विक्रमादित्य सिंह


मंडी लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि हिमाचल को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य आने वाले समय में बनाया जाएगा। इस पर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। विक्रमादित्य सिंह शनिवार देर सायं देव मेला बालीचौकी के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि कि वह शिमला में बैठकर सड़कों का निरीक्षण नहीं करना चाहते। वह दूर्गम से दुर्गम इलाकों में स्वयं जाकर धरातल की परिस्थिति जानना चाहते है। इसलिए उन्होंने यहां पहुंचने के लिए सबसे लम्बा रूट चुना। विक्रमादित्य सिंह बालीचौकी वाया मंडी ने आकर शिमला से करसोग, जंजैहली, शैटाधार होते हुए बालीचौकी पहुचे थे।

उन्होंने कहा कि सड़कें हमारी जीवन रेखा हैं और गुणबत्ता युक्त सड़कों का निर्माण कर इन रेखाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का तीसरा पैकेज अगले कुछ दिनों में स्वीकृत हो जाएगा जिसके अर्न्तगत प्रदेश में 2800 करोड़ रुपए से 2400 किलोमीटर सड़कों को अपग्रेड किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का इस विधानसभा से विशेष लगाव रहा है। इसलिए उनका भी इस विधानसभा से विशेष लगाव है और यहां कि शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों की मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहा कि वह जिन्ह कार्यों के लिए बजट स्वीकृत है उनको अभिलम्ब शुरू करें।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर कहते हैं कि यह सरकार लोकसभा चुनावों के बाद गिर जाएगी या मैं सरकार गिराने वाला हूं। मुख्य मंत्री स्तर का व्यक्ति यह टिप्पणी करे, यह उनके पद को शोभा नहीं देता। इस स्तर की भाषा लोकतंत्र के खिलाफ है।

उन्होंने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा प्रदेश में विभिन्न फोरलेन के अच्छे कार्य को बधाई देते हुए कहा कि फोरलेन के निर्माण में प्रदेश की सड़कों को हुए नुकसान और मुआवजे के मसलों को केन्द्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।

उन्होंने 31000 रुपये मेले के आयोजन के लिए देने की घोषणा की।

विक्रमादित्य सिंह का शंकर देहरा से लेकर बालीचौकी तक विभिन्न जगहों पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने शैट्टाधार मंदिर में शैटीनाग देवता का आर्शिवाद भी लिया।

प्रदेश महामंत्री चेतराम ठाकुर, मंडल अध्यक्ष टेक सिंह चौहान,देव मेला कमेटी के अध्यक्ष व ग्राम पंचायत बालीचौक ी के प्रधान दिले राम, पार्टी कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में