जलजनित रोगों से बचाव के लिए उबले पानी के उपयोग की सलाह – डॉ. संजय गुप्ता

 जलजनित रोगों से बचाव के लिए उबले पानी के उपयोग की सलाह – डॉ. संजय गुप्ता


पधर खण्ड चिकित्सा अधिकारी पधर डॉ. संजय गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में जलजनित रोगों से बचाव के लिए केवल उबले हुए और स्वच्छ पानी का ही सेवन करें। उन्होंने कहा कि इस मौसम में जल स्रोतों के प्रदूषित होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे डायरिया, टाइफाइड, हैजा और पीलिया जैसे रोग तेजी से फैलने की संभावनाएं रहती हैं। 

डॉ० संजय गुप्ता ने बताया कि जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए पानी को कम से कम 10 मिनट तक उबालना जरूरी है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें व फलों और सब्जियां को इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह से धोएं और खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोना भी जरूरी है।

उन्होंने बताया कि पधर खंड के अंतर्गत आने वाले स्वास्थ्य विभाग के सभी संस्थान इस समय अलर्ट मोड पर हैं और स्वास्थ्य खंड पधर में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दवाइयां और उपकरण उपलब्ध हैं।

उन्होंने आम जनता से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार के रोग के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें, ताकि समय रहते उपचार किया जा सके।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड