शाहपुर-ज्वाली उपमण्डल में बेलचा माफियाओं द्वारा खूब किया जा रहा खनन

शाहपुर-ज्वाली उपमण्डल में बेलचा माफियाओं द्वारा खूब किया जा रहा खनन।

ट्रैक्टरों की नंबर प्लेटे ही गायब

बिना ड्राइविंग लाइसेंस से ट्रैक्टरों को चला रहे हैं चालक

नेताओं के डर से और चापलूसी की वजह से अवैध खनन करने वालो पर पुलिस प्रशासन कार्रवाई नहीं करता।




( शाहपुर ,ज्वाली,कोटला,टीम )

हिमाचल प्रदेश में एक तरफ तो सरकार ने अवैध खनन पर पाबंदी लगाने की पूरजोर कोशिश की है तो वहीं दूसरी तरफ बेलचा माफिया ट्रैक्टरों द्वारा खूब खनन किया जा रहा है। पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत कोटला, मिनि हरिद्वार ज्वाली, देहर खड्ड, मैरा खड्ड, पुलिस थाना शाहपुर के तहत गज खड्ड,खोली खड्ड खड्डों सहित कई खड्डो में हर रोज सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रालियां बेलचा माफिया भरकर खड्डो का सीना छलनी करके अवैध खनन कर रहे  है। वंही जवाली-शाहपुर उपमंडल में ज्यादातर खनन माफियाओं ने सड़कों के किनारे या सरकारी भूमि पर अवैध खनन से रेत बजरी के बड़े-बड़े ढेर लगाकर डंप किये हुए है। देखने की बात यह है कि यह जो बेलचा माफिया ट्रैक्टरों से खनन कर रहे हैं । ज्यादातर ट्रैक्टरों के नंबर प्लेटे ही गायब हैं। तो वंही ट्रैक्टर चालक भी बिना ड्राइविंग लाइसेंस से इन ट्रैक्टरों को चला रहे हैं। स्थानीय बुद्धिजीवी लोगों ने कहा है कि दुर्भाग्य वश कोई ट्रैक्टर से हादसा हो जाता है।तो ना ही ट्रैक्टर का नंबर है और ना ही ट्रैक्टर चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस होता है तो आखिर जिम्मेवारी किसकी है सूत्रों से पता चला है कि अवैध खनन करने वाले बेलचा माफिया राजनीतिक संरक्षण के तहत ही इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। जिससे कि पुलिस प्रशासन और खनन विभाग भी इन बेलचा माफियाओं पर हाथ डालने से कतराते है लोगों का कहना है कि उन्होंने कहा कि नेताओं के डर से और चापलूसी की वजह से अवैध खनन करने वालो पर पुलिस प्रशासन व खनन विभाग कार्रवाई नहीं करता। लोगों का कहना है कि खनन माफियाओं ने  अब तो  ट्रैक्टर से साथ जेसीवी कि तरह पंजे लगाकर रखे हुए है। जिससे पेयजल स्कीमों का काफी नुकसान हो रहा है। जल का स्तर काफी नीचे चला गया है। लोक निर्माण विभाग उपमण्डल लंज के तहत गज खड़ पर बना पुल के पिल्लरों के बेस सामने निकल आए है। अगर भविष्य में यही हाल रहा तो इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते है।

इस बारे में एसपी काँगड़ा शालिनि अग्निहोत्री से जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि पुलिस हर रोज बेलचा माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर चालान करती है। बिना लाइसेंस व कागजात के घूम रहे ट्रैक्टरों को जब्त करने के आदेश भी पुलिस को दिए गए है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।

उपमुख्य सचेतक व विधायक  केवल सिंह पठानिया से बात हुई तो उन्होंने बताया कि खनन विभाग ,पुलिस विभाग को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

स्थानीय विधायक एवं कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार से बात करने पर उन्होंने कहा कि अगर अवैध खनन सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार