चयनित अग्निवीरों को विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों के लिए किया हरी झंडी दिखाकर रवाना

कांगड़ा और चंबा जिला से चयनित अग्निवीरों को मेजर जनरल के. के. सिंह, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, दाह डिविजन द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  




( पालमपुर : केवल कृष्ण )

पालमपुर : सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनिष शर्मा (सेना मेडल) ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि भर्ती वर्ष 2024-25 मे कुल 788 वेकेंसी आवंटित हुई हैं जिसमें कि अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी)-756, अग्निवीर (तकनीकी)-06,  अग्निवीर कार्यालय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी- 22 और अग्निवीर ट्रेड्समेन 10वीं पास – 04 हैं। चयनित उम्मीदारो को प्रशिक्षण केंद्रो मे ट्रेनिंग के लिए भेजने की प्रकिया 20 अक्टूबर 2024 से जारी हैं। दाह डिविजन के जीओसी मेजर जनरल के. के. सिंह ने उम्मीदवारों के साथ चाय पार्टी की एवम उन्हें सैन्य अनुशासन, सैन्य सुविधा, उच्च शिक्षा से संबंधित जानकारी, अधिकारी प्रवेश जानकारी के लिए प्रेरित किया तथा 4 साल के उपरांत सिविल में भविष्य सुधार हेतू मिलने वाले अवसर तथा वित्तीय लाभ के बारे में विस्तार से समझाया। अंत मे तीन बार भारत माता जय की जयकारा लगाकर प्रशिक्षण केंद्रो के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार