डी ए वी पट्टा जाटियाँ की अवंतिका चुनी गई बेस्ट एथलीट

डी ए वी पट्टा जाटियाँ की अवंतिका चुनी गई बेस्ट एथलीट 




( फतेहपुर : वलजीत ठाकुर )

 29, 30 सितंबर 2024 को डी ए वी हमीरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता में डी ए वी पट्टा जाटियाँ के चार विद्यार्थी ( निहारिका, निकिता, अवंतिका, जशन ) चुने गए थे, वहां विद्यार्थियों ने अपने कौशल का भरपूर प्रदर्शन किया। डी ए वी पट्टा जाटियाँ की अवंतिका ने अंडर 17, 100 मीटर स्प्रिंट रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया, साथ ही साथ अवंतिका अंडर 17,  लम्बी कूद में भी प्रथम रही। इस प्रकार दो गोल्ड मेडल अपनी झोली में डालकर अवंतिका ने बेस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम किया। वहीं दूसरी ओर  निकिता ने भरपूर कौशल का प्रदर्शन करते हुए अंडर-14, 200 मीटर रेस में तीसरा स्थान प्राप्त कर  ब्रोंज मेडल अपने नाम किया। प्रधानाचार्य श् नरेश कटोच ने इस मौके पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि छात्राओं  की उपलब्धियों ने न सिर्फ अपना बल्कि स्कूल डीएवी पट्टा जाटियाँ का नाम भी रोशन किया है। प्रधानाचार्य नरेश कटोच ने स्कूल के पी इ टी जरनैल तथा विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों एवं स्कूल के स्टाफ को भी बधाई के पात्र बनाया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार