भारत बना विश्व चैंपियन, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से दी मात

भारत बना विश्व चैंपियन, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से दी मात

दुबई समाचार

दुबई:-  आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में भारत ने इतिहास रच दिया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात देकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। विराट कोहली 2 गेंद में मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, रोहित के साथ ओपनिंग करने आए शुभमन गिल ने 50 गेंद खेलकर एक छक्के के साथ 31 रन बनाए। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 48 रन, अक्षर पटेल ने 29, के एल राहुल ने 34 रन, हार्दिक पांड्या ने 18 गेंद में 18 रन और रविंद्र जडेजा ने 9 रन बनाए।

ICC Champion Trophy 2025

कप्तान रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रोहित शर्मा ने आईसीसी के वनडे इवेंट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। गेल ने आईसीसी के वनडे इवेंट में लक्ष्य का पीछा करते हुए कुल 32 छक्के लगाए थे। जबकि रोहित शर्मा के नाम 33 छक्के हो गए।

इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम को भारतीय गेंदबाजों ने 251 रन पर ही रोक दिया। न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन 38 ओवरों में भारतीय स्पिनरों के सामने अपने पहले पांच विकेट गंवा दिए, जिसमें कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिया।

डेरिल मिशेल ने 101 गेंदों पर 63 रन और माइकल ब्रेसवेल 40 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए। इसके अलावा न्यूजीलैंड की टीम से विल यंग ने 15 रन, रचिन रवींद्र ने 37 रन, केन विलियमसन ने 11 रन, टॉम लैथम 14 रन, ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन और कप्तान मिचेल सेंटनर ने 8 रन बनाए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर