चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद भारत पर रुपयों की बारिश,भारत ने तीसरी बार इस ट्रॉफी को जीता

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद भारत पर रुपयों की बारिश,भारत ने तीसरी बार इस ट्रॉफी को जीता 


भारत ने तीसरी बार इस ट्रॉफी को जीता है। सबसे पहले 2002 में भारतीय टीम ने श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। इसके बाद, 2013 में धोनी की कप्तानी में भारत ने यह खिताब फिर से हासिल किया। अब रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने इस टूर्नामेंट को तीसरी बार जीते हुए इतिहास रचा है।ट्रॉफी 2025 के विजेता बनने के बाद भारतीय टीम को भारी पुरस्कार राशि मिली है। भारतीय टीम को 19.48 करोड़ रुपये (2.24 मिलियन डॉलर) की पुरस्कार राशि दी गई। वहीं फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड टीम को 9.74 करोड़ रुपये (1.12 मिलियन डॉलर) मिले। आईसीसी द्वारा घोषित पुरस्कार राशि के मुताबिक, सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों - ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका - को समान रूप से 4.87 करोड़ रुपये (5,60,000 डॉलर) मिलेंगे। वहीं, ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को 3.04 करोड़ रुपये (3,50,000 डॉलर) मिले हैं। पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी टीमें, जो सातवें और आठवें स्थान पर रही, उन्हें 1.22 करोड़ रुपये (1,40,000 डॉलर) की राशि दी गई।

आईसीसी ने इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 6.9 मिलियन डॉलर (लगभग 60 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि का वितरण किया, जो कि 2017 की तुलना में 53 प्रतिशत अधिक है। हर मैच के लिए थी पुरस्कार राशि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हर मैच का महत्व था। ग्रुप स्टेज में प्रत्येक मैच जीतने पर टीम को 34,000 डॉलर (लगभग 29.61 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि मिली। इसके अलावा, सभी आठ टीमों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 1,25,000 डॉलर (लगभग 1.08 करोड़ रुपये) की गारंटी मनी दी गई।

विजेता (भारत): 2.24 मिलियन डॉलर (19.48 करोड़ रुपये)

रनर-अप (न्यूजीलैंड): 1.24 मिलियन डॉलर (9.74 करोड़ रुपये)

सेमीफाइनलिस्ट (ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका): 5,60,000 डॉलर (4.87 करोड़ रुपये)

पांचवें-छठे स्थान पर रहने वाली टीमें (अफगानिस्तान और बांग्लादेश): 3,50,000 डॉलर (3.04 करोड़ रुपये)

सातवें-आठवें स्थान पर रहने वाली टीमें (पाकिस्तान और इंग्लैंड): 1,40,000 डॉलर (1.22 करोड़ रुपये)

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति

छतरौली पैट्रोल पंप पर विवाद मामले में नूरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई; अभियोग पंजीकृत, जांच जारी ।