ओवरटेक के चक्कर में युवक की हुई मौत,नादौन के पास एनएच पर

ओवरटेक के चक्कर में युवक की हुई मौत,नादौन के पास एनएच पर 

यह सड़क हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार के शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखरे नजर आए, नादौन बाजार से भंडारे में भोजन करके निकला ही था युवक और 4 किलोमीटर बाद एनएच पर कोहला गांव में टिप्पर वाहन को ओवरटेक किया और आगे से आ रहे टिप्पर से टकरा गया हादसा इतना भयानक था कि बाइक के तो दो टुकड़े हुए पर 25 वर्षीय गौरव निवासी गांव टिल्लू के भी सड़क पर की टुकड़े बिखर गए  

लोगों ने बताया कि घटना से कुछ समय पूर्व ही गौरव ने नादौन बस अड्डा के निकट लगे एक भंडारे में भोजन किया और बाइक लेकर जैसे ही निकला तो शहर के करीब 4 किलोमीटर दूर हुई इस घटना में उसकी मौत हो गई। तो वहीं टिप्पर चालक भजन सिंह ने बताया कि बचाने का काफी प्रयास किया परन्तु बाइक सवार मोड़ पर बेहद तेज गति से ओवरटेक कर रहा था, और बाइक से नियंत्रण खो बैठा और देखते ही देखते टिप्पर के साथ टकरा गया। यातायात प्रभारी नादौन एसआई नरेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग