गगवाल के युवक का काम के दौरान करंट लगने से हुआ निधन

गगवाल के युवक का काम के दौरान करंट लगने से हुआ निधन 

निखिल मेहनती लड़का था जो अपनी पढ़ाई और घर का खर्च उठाने के लिए छुट्टियों में मजदूरी का काम करता था। पेंट का कार्य कर रहा था। इस दाैरान वह बिजली की चपेट में आया और मौत हुई ।यह दु:खद समाचार गगवाल के थपकौर क्षेत्र से निकलकर सामने आया यहां 19 वर्षीय निखिल कुमार पुत्र खैराती राम को बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब निखिल थपकौर के नरेंद्र पठानिया के यहां पेंट का कार्य कर रहा था। इस दाैरान वह बिजली की चपेट में आ गया और करंट लगने से बेहोश हो गया। उसके बाद निखिल को तुरंत उपचार के लिए पठानकोट के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी इंदौरा संजीव यादव ने बताया कि डमटाल थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस ने धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज