NEET में कम नम्बर आए, गुस्साए पिता ने बेटी की पीटा, गई जान

NEET में कम नम्बर आए, गुस्साए पिता ने बेटी की पीटा, गई जान,बेटी बोली कम नम्बर आने पर आप कहां कलैक्टर लग गए

NEET के मॉक एग्जाम में कम नंबर मिले थे. डांटे जाने पर साधना ने अपने प्रिंसिपल पिता से यह कह दिया था कि आप कौन सा कलेक्टर बन गए? आपके भी कम नंबर ही आए थे न? इस बाद से नाराज आरोपी पिता ने उसे डंडों से बहुत पीटा. फिलहाल, धोंडीराम भोसले को अटपडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

यह मामला महाराष्ट्र के सांगली से निकलकर सामने आया है यहां साधना भोसले नाम की छात्रा आटपडी स्थित स्कूल में 12वीं में पढ़ती थी. उसका सपना डॉक्टर बनने का था. वह NEET की तैयारी कर रही थी, लेकिन इस बार के एग्जाम में उसके नंबर कम आए. इससे उसके पिता हेडमास्टर धोंडीराम भोसले नाराज थे. 

दो दिन पहले साधना अपने घर नेलकरंजी गई थी. उस समय नीट परीक्षा में कम अंक आने पर उसके हेडमास्टर पिता ने रात में डंडे से उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी थी. पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी. उसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय अगली सुबह योग दिवस मनाने के लिए स्कूल चले गए.

साधना के पिता जब घर आए तो उन्होंने साधना को बेहोश पाया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. इलाज के दौरान साधना की मौत हो गई.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी