के पी एल प्रिमीयर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

के पी एल प्रिमीयर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

ज्वाली समाचार

ज्वाली(राजेश कतनौरिया):-   विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के मशहूर काली मिट्टी के मैदान में सात दिवसीय काली मिट्टी प्रिमीयर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। 

जिसमें मुख्यातिथि के रूप भरमाड़  वार्ड के पुर्व जिला परिषद सदस्य सुनील कुमार डिंपल ने शिरकत की। के पी एल प्रतियोगिता के संचालक बुग्गा रिहालिया व रोहित वोनी नै बताया कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। 

फाइनल मुकाबला आज भरमाड़ इलैवन टीम और रैहन इलैवन टीम के बीच हुआ।  जिसमें रैहन इलैवन टीम ने टॉस जीत कर पहले वैंटिग की। उन्होंने 18 ओवर में 181 रन बनाए। वही दूसरी और भरमाड़ इलैवन टीम 127 रन बनाकर आल आउट हो गई।

रैहन इलैवन टीम विजेता रही और भरमाड़ इलैवन टीम उप विजेता रही। मैन आफ मैच का खिताब अजविंदर कुमार व मैन आफ दी सिरिज जितेन्द्र कुमार के नाम रहा। 

विजेता टीम को मुख्यातिथि सुनील कुमार डिंपल नै विजेता टीम को 18000 रूपये व उप विजेता टीम को 11000 रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।    

इस  मौके पर प्रतियोगिता के संचालक सुग्गा रिहालिया, मोहित गौतम, बी डी सी सदस्य कैलाश भारती, एडवोकेट मोहनी चौधरी, समाज सेवक अंकुर डोगरा, रशपाल सिंह व देव राज सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर