बनाल में आयोजित बॉलीबॉल टूर्नामेंट की विजेता रही भरमाड़ टीम

बनाल में आयोजित बॉलीबॉल टूर्नामेंट की विजेता रही भरमाड़ टीम

फतेहपुर समाचार

फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-  उपमंडल फतेहपुर के कस्बा बनाल में स्थानीय युवाओं द्बारा बॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करवाया गया।

जिसमे ब्लॉक समिति सदस्य नीतू शर्मा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की।

टूर्नामेंट के दौरान भरमाड़ की टीम ने तलवाड़ा टीम को अंतिम सैट में हराते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

इस बारे जानकारी देते हुए कस्बा बनाल के वरिष्ठ नागरिक जगदीश शर्मा ने बताया कि युवाओ को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने के लिए खेलकूद जैसी प्रतियोगिताएं अति आवश्यक हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं द्बारा इसी संकल्प के साथ बॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करवाया गया है। जोकि काफी सराहनीय कदम है।

उन्होने ख़ासकर युवाओं से आवाहन भी किया कि वह खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर  हिस्सा लेते हुए शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने की तरफ ध्यान दें।

इस मौक़े पर बार्ड सदस्य प्रतिमा अनु कुमारी अजय कुमार बीडीसी मेंबर नीतू शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त