मोटरसाइकिल से टक्कर खाए साइकिल सवार को कार ने कुचला,हुई मौत

मोटरसाइकिल से टक्कर खाए साइकिल सवार को कार ने कुचला,हुई मौत 

मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार को मारी टक्कर,तेज रफ्तार कार ने उसे रौंदा 

शुक्रवार शाम करीब 7.45 बजे ऊना जिले के लोअर भंजाल के बड़े तालाब नामक स्थान के पास हुआ। सुखदेव चौधरी साइकिल पर दौलतपुर की ओर से अपने घर की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान दौलतपुर की तरफ से ही आ रहे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी साइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुखदेव चौधरी, मोटरसाइकिल चालक और उसके साथ बैठा एक अन्य व्यक्ति तीनों सड़क पर गिर पड़े। अभी वे संभल भी नहीं पाए थे कि विपरीत दिशा मुबारिकपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर गिरे सुखदेव चौधरी को बुरी तरह कुचल दिया और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल सुखदेव को उठाया और 108 एंबुलैंस की मदद से सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान सुखदेव ने दम तोड़ दिया।

एसएचओ अम्ब अनिल उपाध्याय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक और मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव काे क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर