चम्बा में शुरू हुई 40वीं राज्य स्तरीय अंडर-14 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता

 चम्बा में शुरू हुई 40वीं राज्य स्तरीय अंडर-14 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया शुभारंभ


चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /

हिमाचल प्रदेश की 40वीं राज्य स्तरीय अंडर-14 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ आज ऐतिहासिक चौगान मैदान में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ध्वजारोहण कर किया। इस राज्य स्तरीय आयोजन में प्रदेश के सभी 12 जिलों से करीब 572 नन्हे खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन और बॉक्सिंग जैसी पांच विधाओं में मुकाबले होंगे।

मुख्य अतिथि के स्वागत के लिए आयोजकों की ओर से उन्हें बैज, शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक मार्च पास्ट से हुई, जिसके बाद छात्राओं ने चंबा की पारंपरिक वेशभूषा में लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी, जिसमें प्रदेशभर से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खेलों के संचालन के लिए 100 से अधिक अधिकारी और प्रशिक्षक भी विभिन्न जिलों से चंबा पहुंचे हैं। दो दिवसीय यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता चंबा के चौगान मैदान में खेल प्रतिभाओं का संगम बनेगी। यहां से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा।

बाहर से आए खिलाड़ियों ने कहा कि वे चंबा में अंडर-14 प्रतियोगिता में हिस्सा लेने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका लक्ष्य है कि राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाएं और भविष्य में देश का नाम रोशन करें।

असिस्टेंट डायरेक्टर अजय पांडा ने बताया कि चंबा के ऐतिहासिक मैदान में यह 40वीं राज्य स्तरीय अंडर-14 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन अवसर देता है। उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा विभाग से आग्रह किया कि चंबा की पारंपरिक संस्कृति और रंगों को पूरे प्रदेश में बढ़ावा दिया जाए

मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि उन्हें खुशी है कि प्रदेश के सभी जिलों के बच्चे इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए कई कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि को भी बढ़ाया गया है, ताकि युवाओं को खेलों के प्रति और अधिक प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में प्रदेश के बच्चों को हर संभव सुविधा और अवसर उपलब्ध कराए जाएं।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर