पुष्पेंद्र ठाकुर को भाजपा सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य की मिली कमान ।

 पुष्पेंद्र ठाकुर को भाजपा सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य की मिली कमान ।


मनाली : ओम बौद्ध /

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने पुष्पेंद्र ठाकुर को पार्टी के सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य नियुक्त किया है। पुष्पेंद्र ठाकुर ग्यारह वर्षों से भाजपा के कई पदों निरंतर सेवाएं दे रहे है । उन्होंने इस दायित्व के लिए प्रदेश संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। पुष्पेंद्र ठाकुर ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान का विषय होने के साथ-साथ संगठन के प्रति निष्ठा और जनसेवा का संकल्प है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सुशील राठौर, प्रदेश आईटी व सोशल मीडिया प्रभारी चेतन सिंह ब्रागटा, जिला अध्यक्ष अमित कुमार सूद और पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर