गुजरात के सूरत निवासी संदीप ने मनाली मैराथन में 3 घंटे 39 मिनट समय में दौड़ कर पहला स्थान हासिल किया।

 गुजरात के सूरत निवासी संदीप ने मनाली मैराथन में 3 घंटे 39 मिनट समय में दौड़ कर पहला स्थान हासिल किया।

गुजरात के सूरत निवासी संदीप ने मनाली मैराथन जीत ली है। उन्होंने 3 घंटे 39 मिनट समय में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया।


मनाली : ओम बौद्ध /

हेमंत 4 घंटे 10 मिनट 20 सेकेंड का समय में दौड़ पूरी कर दूसरे स्थान पर रहे जबकि कमलेश 4 घंटे 43 सैंडक 50 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। अंशुल 4 घंटे 43 मिनट 52 सेकेंड का समय लेकर चौथे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में कोठी की डोलमा ने मारी बाजी। उन्होंने 3 घंटे 43 मिनट 52 सेकेंड में दौड़ पूरी की। अमेरिका की लिया ने 4 घंटे 45 मिनट 56 सेकेंड का समय लेकर दूसरा तो दीक्षा ने 5 घंटे 12 मिनट का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। तीसरी बार आयोजित इस मनाली मैराथन में 680 धावकों ने भाग लेकर क्लीन मनाली ग्रीन मनाली का संदेश दिया। सुबह छह बजे माइनस तापमान में धावक मनाली के माल रोड में एकत्रित हुए। साढ़े सात बजे एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने 

मनाली मैराथन को हरी झंडी दी। हालांकि 21 किमी हाफ मैराथन में धावकों की कड़ी परीक्षा नहीं रही लेकिन फुल मैराथन में धावकों को बर्फ से ढके रोहतांग क्षेत्र के गुलाबा तक जाना पड़ा। इस बार विदेशी धावकों की संख्या में सही रही। विदेशी धावकों ने भी अलग अलग वर्गों की प्रतियोगिता में भाग लिया। 

एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा सहित व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने मेधावी धावकों को सम्मानित किया। एसडीएम रमण ने आयोजकों की सफल आयोजन की बधाई दी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है