सरदार पटेल के जन्मदिवस पर एकता दौड़ का आयोजन पुलिस प्रशासन के सहयोग से सम्पन्न

 सरदार पटेल के जन्मदिवस पर एकता दौड़ का आयोजन पुलिस प्रशासन के सहयोग से सम्पन्न


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज राजकीय महाविद्यालय नूरपुर में रन फोर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस प्रशासन के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं नागरिकों में एकता, सद्भावना तथा राष्ट्रीय एकात्मता की भावना को सुदृढ़ करना था।दौड़ का शुभारंभ डी एस पी नूरपुर चंद्र पॉल सेन तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। प्राचार्य ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को अपनाकर ही सच्चे अर्थों में राष्ट्रीय एकता स्थापित की जा सकती है।कार्यक्रम में एन.एस.एस., एन.सी.सी. तथा महाविद्यालय के 1000विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ काली माता मंदिर बॉड से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः बॉड में समाप्त हुई। प्रतिभागियों में जोश और देशभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं तथा सभी प्रतिभागियों को स्वच्छ और एकजुट भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। पुलिस प्रशासन और महाविद्यालय परिवार ने इस आयोजन की सफलता पर खुशी व्यक्त की। इस उपलक्ष्य पर एन एन सी के ए एन ओ लेफ्टिनेंट सुरजीत कुमार एवं एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी सुरजीत सिंह उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड