पुलिस ने मनोज कुमार को किया गिरफ्तार

 नागनी मे दुकानों की आगजनी के मामले में आखिरकार पुलिस ने मनोज कुमार को जनता के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर के प्रसिद्ध नागनी माता मंदिर में 8 दुकानों को आग लगाने वाले शख्स को आखिरकार जनता के सहयोग से नूरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को रात लगभग 10:30 बजे गिरफ्तार किया। इस मामले मे पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित दुकानदार गिरधारी लाल पुत्र पालो राम ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई की उनको करीब रविवार रात 11:45 पर सुचना मिली की 8 दुकानों को आग लगी हुई है ज़ब वह घर से बाहर आये तो देखा की नागनी माता मंदिर में दुकानों को आग लगी हुई थी और जल कर राख हो गयी थी। दुकानदार ने पुलिस को सोंपी रिपोर्ट में बताया की ज़ब सब लोग मंदिर में लगे सीसीटीवी चैक कर रहे थे तो मनोज कुमार निवासी नागनी को रात को मंदिर से माचिस उठाते देखा वही माचिस जली हुई दुकानों के पास भी मिली थी जिसे फॉरेनसिक टीम ने आपने कब्जे में लें लिया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सोंपी अपनी शिकायत में बताया की उक्त आरोपी दुकान के असली मालिकों को कहता था की उक्त दुकाने उसे किराये पर दें दो अन्यथा दुकानों को आग लगा दूंगा। दुकानदारों की शिकायत पर पुलिस ने यह मामला एफ आई आर 218/25 आरोपी मनोज कुमार के खिलाफ दर्ज करने के वाद आरोपी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है l यह मामला नूरपुर थाने धारा 326जी बी एन एस के तहत दर्ज किया है l यह जानकारी नूरपुर थाना प्रभारी सुरिंदर धीमान ने देते हुए बताया कि आरोपी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जिसे कोर्ट ने 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड में खुलेगी वास्तविकता कि आग का कारण क्या है?

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर