एनसीसी शिविर में कैप्टन कमल किशोर ने की शिरकत, कैडेटों को सेना में शामिल होने का किया आह्वान

 एनसीसी शिविर में कैप्टन कमल किशोर ने की शिरकत, कैडेटों को सेना में शामिल होने का किया आह्वान


 रिवालसर : अजय सूर्या  /

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में एक दिवसीय एनसीसी शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप-तहसील रिवालसर के एकमात्र सेना मेडल विजेता, सेवानिवृत्त कैप्टन कमल किशोर (फर्स्ट पैरा) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।


कैप्टन कमल किशोर ने शिविर में उपस्थित एनसीसी कैडेटों को भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “देश सेवा हमारा सर्वोच्च धर्म है,” और युवाओं को जीवन में सेवा, संकल्प और त्याग की भावना को अपनाने की प्रेरणा दी।


उन्होंने भारतीय सेना में अपने कार्यकाल के दौरान किए गए महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों की जानकारी साझा की तथा कैडेटों को जल, थल, वायु सेना, अग्निवीर योजना और पैरा फोर्स की भूमिका से अवगत करवाया।

कैप्टन किशोर ने विशेष रूप से जंगल वार के दौरान कठिन परिस्थितियों में जीवित रहने की रणनीतियों के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने अशोक चक्र विजेता मेजर मोहित शर्मा के प्रेरणादायक जीवन पर भी प्रकाश डाला।


उन्होंने कहा कि एनसीसी युवा पीढ़ी में अनुशासन, देशभक्ति और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने में अहम भूमिका निभा रही है। हर साल सैकड़ों एनसीसी कैडेट भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा में योगदान दे रहे हैं।


कार्यक्रम के अंत में एनसीसी इंचार्ज नरेंद्र ठाकुर और प्रधानाचार्य नित्यानंद शर्मा ने कैप्टन कमल किशोर का शिविर में उपस्थित होने और कैडेटों को मार्गदर्शन देने के लिए आभार व्यक्त किया।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर