राजपूत सभा नूरपुर का प्रतिनिधिमंडल विधायक रणबीर सिंह निक्का से मिले आज

 राजपूत सभा नूरपुर का प्रतिनिधिमंडल विधायक रणबीर सिंह निक्का से मिले आज


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर श्री राजपूत सभा नूरपुर का एक प्रतिनिधिमंडल आज सभा के प्रधान  गुरचरण सिंह पठानिया की अध्यक्षता में नूरपुर के विधायक  रणबीर सिंह निक्का से मिला। इस अवसर पर सभा के चेयरमैन मनोज पठानिया भी उपस्थित रहे।प्रतिनिधिमंडल ने विधायक महोदय को सभा के भवन बिंद्रावन (नूरपुर) जोकि फोरलेन परियोजना के अंतर्गत आ गया है के स्थलका निरीक्षण भी करवाया तथा सभा के कार्यों को सुचारू रूप से जारी रखने हेतु भवन के पुनर्निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया।विधायक  रणबीर सिंह निक्का ने सभा की कार्यकारिणी को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही भवन के पुनर्निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी तथा भव्य “महाराणा प्रताप भवन” के निर्माण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।प्रतिनिधिमंडल में  रछपाल सिंह पठानिया, डॉ. संजीव गुलेरिया, हरनाम सिंह, कुशल पठानिया, जोगिंदर सिंह पठानिया, राजीव पठानिया, भूरी सिंह, शशि सेन, ओम प्रकाश, पृथी सिंह राणा, अनूप राणा आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर