चम्बा : आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए पहुंचें राइजिंग स्टार स्कूल

 चम्बा : आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए पहुंचें राइजिंग स्टार स्कूल


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

जिला मुख्यालय चम्बा के लोगों विशेषकर विद्यार्थियों को अब अपना आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिला मुख्यालय स्थित राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चम्बा में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में न केवल स्कूली बच्चों के आधार कार्ड अपडेट किए जाएंगे बल्कि बच्चों व आम जनमानस के आधार कार्ड में नाम बदलने, मोबाईल नवंबर बदलने सहित अन्य सेवाएं भी एक ही छत के नीचे प्रदान की जाएंगी। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव सूरी ने बताया कि विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने के लिए आधार कार्ड का समय पर अपडेट करवाना अति आवश्यक है। इसके अतिरिक्त आम जनमानस को भी समय पर अपना आधार कार्ड अपडेट करवाना जरूरी है। इसी के मद्देनज़र स्कूल परिसर में इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है ताकि लोगों और स्कूली बच्चों को असुविधा न हो। उन्होंने लोगों से अपने आवश्यक दस्तावेजों सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आधार कार्ड अपडेट करवाने का आह्वान किया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर