इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर चंबा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर चंबा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
चंबा : जितेन्द्र खन्ना /
भारत रत्न पू्र्व पू्र्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा प्रियदर्शनी गांधीजी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य मे चम्बा मे एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, चम्बा सदर विधायक नीरज नैयर, ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर, कांग्रेस उपाध्यक्ष जगदीश हाण्डा ने गांधीजी को दीप प्रज्ज्वलित करके पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद समस्त कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों ने भी इंदिरा गाँधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभा मे राष्ट्रगीत का वंदेमातरम का गायन किया गया व रामधुन गाकर गांधीजी को सच्चे श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस दौरान पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने गांधीजी को स्वतंत्र भारत की लौह महिला कहकर संबोधित किया। विधायक नीरज नैयर ने कहा कि गांधी के देश हित मे लिए गये अच्छे फैसलों की वजह से आज भारत देश की गरिमा पूरे विश्व मे छाई है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के कार्यकाल मे देश ने आद्वितिय उन्नति की है। उन्होंने कहा कि हरित क्रांति, बैंकों के राष्ट्रीयकरण व लैंड सीलिंग एक्ट की बदौलत ही हर भारतीय को अपनी उन्नति करने का अवसर प्राप्त हुआ है वो गांधी की ही देन है।
वही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने भी गांधीजी के पदचिह्नों पर चलने के समस्त पार्टी कार्यकताओं व पदाधिकारियों का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम के साथ ही भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री लौहपुरुष के उपनाम से अलंकृत बल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जयंती पर उनको याद करके कांग्रेस पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी वल्लभ भाई एक सशक्त एंव प्रतिभाशाली नेता बताया। वहीं विधायक नीरज नैयर ने बताया कि सरदार बल्लभ भाई ने अपने संपूर्ण कार्यकाल में देश की अखंडता व एकीकरण के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया।
वहीं कार्यकारी अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि हमें सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के मार्गदर्शन का अनुसरण करके हर पार्टी सदस्य को पार्टी व देशहित मे काम करना चाहिए।
इस कार्यक्रम मे भूपेंद्र शर्मा राजू, महासचिव नरेश राणा, ब्लॉक महासचिव भानू प्रताप सिंह, दीपक कुमार, युकां अध्यक्ष विशाल बनवाल, युकां प्रदेश सचिव सुरेश ठाकुर, मत्स्य रिस्क फंड गैर सरकारी सदस्य जितेंद्र मैहरा, शशी मैहरा, परमजीत मैहरा, मान सिंह ठाकुर, कमल भारद्वाज, विजय सिंह कटोच, केवल कुमार, उत्तम नरुला, सचिव राकेश कुमार, सुनील शर्मा, रोहित शर्मा, ओंमकार सिंह, महेंद्र सिंह, बालकृष्ण, आत्मा राम प्रवीण सिंह सहित समस्त कांग्रेस के फ्रंटियर संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
.jpeg) 
 
 
.jpeg) 
 
 
कोई टिप्पणी नहीं