15वीं मंजिल से कूदकर पति ने की आत्महत्या,पत्नी से चल रहा था विवाद

15वीं मंजिल से कूदकर पति ने की आत्महत्या,पत्नी से चल रहा था विवाद 

भूपानी थाना पुलिस ने मृतक के चाचा प्रकाश सिंह की शिकायत पर पत्नी नेहा रावत, ससुर वीर सिंह रावत, सास शांति रावत और साले आशीष व अमित रावत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

आपको बता दें कि योगेश मूल रूप से ग्वालियर की विवेकानंद कॉलोनी का रहने वाला था और गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में रेडियोथेरेपिस्ट के पद पर कार्यरत था। उसकी शादी करीब नौ साल पहले नोएडा निवासी नेहा रावत से हुई थी जो एक फार्मा कंपनी में मैनेजर है। दोनों का एक पांच वर्षीय बेटा है, जो इन दिनों ग्वालियर में दादा-दादी के पास रह रहा है।

परिजनों के अनुसार पति-पत्नी के बीच बच्चे की देखभाल को लेकर लंबे समय से मतभेद चल रहे थे। योगेश अपनी मां को अपने पास रखना चाहता था लेकिन नेहा इसके खिलाफ थी। करीब छह महीने पहले योगेश बेटे और मां के साथ पर्ल सोसाइटी में रहने आ गया था। जबकि नेहा नोएडा में ही थी। करीब एक माह पहले नेहा भी वहीं आकर रहने लगी, जिसके बाद घर में झगड़े बढ़ गए।

आरोप है कि विवाद के दौरान नेहा ने अपने भाइयों को भी बुला लिया था जिन्होंने योगेश से झगड़ा किया। इसके बाद से योगेश मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। गुरुवार को भाई दूज के मौके पर वह पत्नी नेहा के साथ ग्वालियर गया था, जहां परिवार ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। शुक्रवार रात फरीदाबाद लौटने पर फिर किसी बात को लेकर विवाद हुआ और योगेश ने आवेश में आकर 15वीं मंजिल से छलांग लगा दी।

पुलिस के अनुसार योगेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी संग्राम दहिया ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी