एनएच-003 परियोजना से जुड़े ठेकेदारों की बैठक, कल मंडी में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

 एनएच-003 परियोजना से जुड़े ठेकेदारों की बैठक, कल मंडी में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस


मंडी : अजय सूर्या /

एनएच-003 परियोजना से जुड़े सभी ठेकेदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज प्रो. अनुपमा सिंह के निवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में उन ठेकेदारों ने भाग लिया जिन्होंने सूर्या कंपनी के साथ कार्य किया है और जिनके करोड़ों रुपये के भुगतान अब तक लंबित हैं।


बैठक के दौरान ठेकेदारों ने अपने बकाया भुगतान, कार्य की पारदर्शिता तथा परियोजना के विलंब से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से उनके भुगतान अटके हुए हैं, जिससे आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।


बैठक में सभी ठेकेदारों ने एकमत से निर्णय लिया कि अब इस विषय की सच्चाई जनता के सामने रखी जाएगी। इसी के तहत कल प्रातः 11:30 बजे मंडी के राजमहल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।


इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठेकेदार एनएच-003 परियोजना के कार्यों, भुगतान संबंधी जटिलताओं तथा प्रशासनिक लापरवाही से जुड़े पहलुओं पर खुलकर चर्चा करेंगे। आयोजकों का कहना है कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर