पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, सरकार से त्वरित राहत देने की अपील

 पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, सरकार से त्वरित राहत देने की अपील


गोहर : अजय सूर्या /

गोहर उपमंडल के सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी में मंगलवार दोपहर 2 बजे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं। उन्होंने कहा कि इस बार की बरसात ने पूरे प्रदेश को गहरे घाव दिए हैं। अनेक परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, जबकि कई लोगों के घर, खेत और आजीविका पूरी तरह तबाह हो चुकी है।


जयराम ठाकुर ने कहा कि धीरे-धीरे जनजीवन सामान्य हो रहा है, लेकिन सरकार की ओर से अपेक्षित सहायता अब तक नहीं मिल पाई है। कई प्रभावित परिवार आज भी राहत राशि की प्रतीक्षा में हैं, और जहाँ सहायता पहुँची भी है, वहाँ राशि बहुत कम दी गई है।


उन्होंने इस दौरान प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान की और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज़ सरकार तक पहुँचाई जाएगी। जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि शीत ऋतु के आगमन से पहले सभी प्रभावित परिवारों को पर्याप्त सहायता दी जाए, ताकि उन्हें ठंड और कठिन परिस्थितियों में संघर्ष न करना पड़े।


उन्होंने कहा कि जनसेवा का उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब हर पीड़ित परिवार को उसका हक़ और सम्मान समय पर मिले।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर